प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा में कोई मतभेद नहीं: शिवराज सिंह चौहान

यह पूछे जाने पर कि क्या वो केंद्र में कोई मंत्री पद लेना चाहते हैं तो इस पर चौहान ने कहा कि मेरा ऐसा कोई प्लान नहीं है। मेरा पूरा ध्यान राज्य के विकास पर है। यह बातें मुख्यमंत्री ने वाशिंगटन में एक मीटिंग के दौरान कही।
चौहान ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'अंडरअचीवर' बताने के लिए 'टाइम' पत्रिका की निंदा भी की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ कांग्रेस या भाजपा का नहीं होता है बल्कि पूरे देश का होता है। हम सब उनकी इज्जत करते हैं। चौहान ने कहा कि हमारे बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद हो सकते हैं जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक स्वाभाविक सी बात है।हमारे बीच फिलहाल एफडीआई मुद्दे पर मतभेद हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि हम अपने देश के प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर है। उन्होने एक सम्मेलन में शामिल होकर अमेरिकी निवेशको को मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications