ओबामा और रोमनी की बहस में प्रमुख रहे आर्थिक मुद्दे

इस बहस में घरेलू मुद्दे और रोजगार प्रमुख है। जहां बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा है कि हमने नौकरियों का सृजन किया। वहीं रोमनी का कहना है कि वह छोटे उद्योगों को बढ़ाने में योगदान देंगें। यह बहस कोलोराडो में डेनवर स्थित डेनवर विश्वविद्यालय में की गई। बहस की मेजबानी पीबीएस पत्रकार जिम लहरे ने की।
रोमनी ने कहा कि वह लोगों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं ओबामा ने देश का घाटा कम कराने में अपना योगदान होने की बात कही और साथ ही यह भी कहा कि वह आने वाले समय में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देंगे।
इस बहस के आधार पर मिट रोमनी को ओबामा पर बढ़त मिलती बतायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications