बातचीत नाकाम, नही उड़ेंगी किंगफिशर की उड़ाने

किंगफिशर एयरलाइन्स के सीईओ संजय अग्रवाल और कंपनी प्रबंधन ने हड़ताल पर गये कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें जॉब पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। कर्मचारियों ने पिछले छह माह से बाकी वेतन की मांग की। गौरतलब है कि किंगफिशर के कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर चले गये थे। यह भी खबरें आ रही थी कि कुछ कर्मचारी काम पर लौटना चाहते थे लेकिन सीनियर कर्मचारी ऐसा करने के लिए उन्हें धमका रहे थे।
हालांकि अभियंताओं का कहना है कि हम खुद काम पर लौटना चाहते हैं लेकिन बिना वेतन के कोई कब तक काम कर सकता है।
किंगफिशर एयरलाइंस को लगभग 8000 करोड़ रूपये का घाटा हुआ है और कंपनी पर 7000 करोड़ रूपये का कर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications