गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को, हिमाचल में 4 नवंबर को वोटिंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जैसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वैसा ही हुआ। चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने चुनाव तारिखों का ऐलान किया और बताया कि हिमाचल प्रदेश में 4 नवंबर 2012 को तथा गुजरात में 13 दिसंबर और 17 दिसंबर 2012 को मतदान होगा।
मालूम हो कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू कर दिया गया है। खैर यह खबर हमने आपको पहले ही बता दी थी मगर अब इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होंगे। आईए विस्तार से देखते हैं दोनों राज्यों के चुनावी सारणी।
| अधिसूचना | नामांकन की अंतिम तिथि | नामांकन वापसी की अंतिम तिथि | मतदान | मतगणना | |
| हिमाचल | 10 अक्टूबर | 15 अक्टूबर | 20 अक्टूबर | 4 नवंबर | 20 दिसंबर |
| गुजरात चरण 1 | 17 नवंबर | 24 नवंबर | 28 नवंबर | 13 दिसंबर | 20 दिसंबर |
| गुजरात चरण 2 | 23 नवंबर | 30 नवंबर | 1 दिसंबर | 17 दिसंबर | 20 दिसंबर |












Click it and Unblock the Notifications