IAS अधिकारी ने चलती ट्रेन में की लड़की से छेड़खानी, गिरफ्तार

आईएएस शशिभूषण के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ में छेड़-छाड़ का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। उनपर आरोप लगा है कि दिल्ली से लखनऊ के सफर के दौरान आधी रात को उन्होंने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। ट्रेन के वातानुकूलित बोगी का यह मामला है। सोमवार ट्रेन के लखनऊ स्टेशन पहुंचने के बाद लड़की ने तुरंत जीआरपी थाने जाकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस उप-महानिरीक्षक एचआर शर्मा ने मीडिया को बताया कि युवती ने आईएएस शशि भूषण सुनील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जीआरपी ने युवती को मीडिया से बात नहीं करने दी।












Click it and Unblock the Notifications