मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या पर फोकस करेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में राज्य कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश ने 2003 में किसानों को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था लेकिन सत्ता में आने के 9 साल बाद भी राज्य सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया और किसानों को बेवकूफ बनाया है।
उन्होने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने किसानों के बारे में कभी नहीं सोंचा। यहां तक कि बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए समर्थन मूल्य से अधिक पर गेंहूं खरीदा। जो कि किसानों से लागत से कम पर गेहूं खरीदते हैं। सरकार सीधे किसानों से गेहूं खरीद कर उन्हें लाभ पहुंचा सकती थी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।
अग्रवाल ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को 50,000 रूपये से अधिक का कृषि लोन देने का वादा किया था लेकिन वह अपने वादे को पूरा न कर सकी। जबकि कांग्रेस हमेशा से ही किसानों की शुभचिंतक रही है और हमेशा ही उनका समर्थन किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने धमकी दी है कि अगर सरकार ने किसानों का उत्पीड़न इसी प्रकार जारी रखा तो भाजपा सरकार के खिलाफ हम एक राज्य व्यापी आंदोलन प्रारम्भ कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications