ठाकरे ने मुलायम सिंह यादव को बताया 'टेकूचंद'

ठाकरे ने मुलायम की बुराई के साथ ही अपनी पार्टी के मुख्यपत्र 'सामना' में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ममता ने सरकार से समर्थन वापस लेकर साबित कर दिया कि वह केंद्र के द्वारा किये गए पाप में शामिल नहीं हैं। लेकिन शरद पवार और द्रमुक अब तक केंद्र सरकार के पापों का समर्थन कर रहे हैं। जो दल कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं, वह कांग्रेस से भी बड़े अपराधी हैं।
ममता ने घरेलू गैस और खुदरा बाजार में एफडीआई के विरोध में मनमोहन सरकार को अपना समर्थन वापस लेकर एक मिशाल कायम की है। उन्होंने मुलायम के साथ ही मायावती पर भी आरोप लगाए हैं। ठाकरे ने मुलायम को अवसरवादी नेता कहते हुए कहा कि एक तरफ वह कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते है, और दूसरी तरफ वह समर्थन भी जारी रखते हैं।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी भी महंगाई और एफडीआई के मामले पर भारत बंद में शामिल थी। एक तरफ एसपी यूपीए सरकार के फैसलों का विरोध करती है, तो दूसरी तरफ समर्थन जारी रखती है। ममता के समर्थन वापस लेने के बाद अब मुलायक कुछ नर्म दिख रहे हैं, जिसकी वजह से उनके ऊपर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications