'अरविंद केजरीवाल तो लालची इंसान है'

नई दिल्ली। अन्ना हजारे औऱ अरविंद केजरीवाल अलग-अलग क्या हुए, लोगों ने तरह-तरह की बाते शुरू कर दी हैं। राजनेताओं की छोड़िये, इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन से जुड़ने वाले लोगों की नजर में भी यही है कि जो हुआ अच्छा नहीं हुआ है जिसके लिए दोषी केवल अरविंद केजरीवाल को ही ठहराया जा रहा है।

इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन से जुड़ी जज प्रीति गर्ग से जब हमने बात की तो उनका गु्स्सा एकदम से उबल पड़ा, उन्होंने कहा केजरीवाल के अंदर भी लालच आ गया है, वो लालची बन गये हैं उन्हें भी राजनीति का आकर्षण भा गया है इसलिए ही अन्ना उनसे अलग हो गये।

तो वहीं अन्ना आंदोलन के कार्यकर्ता स्टेट बैंक वाराणसी के ब्रांच मैनेजर सुशील कुमार सिंह ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जरूरत से ज्यादा बुद्दिमान हैं, उन्हें जो हासिल करना था वो उन्होंने हासिल कर लिया है। अन्ना के आंदोलन के पहले केजरीवाल को कोई नहीं जानता था। आज वो कुछ भी बोलते हैं वो हेडलाइन बन जाती है। आज केजरीवाल को देश का बच्चा-बच्चा जानता है इसलिए उन्हें भी राजनीति का चस्का लग गया है, वो भी अपनी जेबें गर्म करना चाहते हैं, लेकिन शायद वो भूल गये हैं कि बिना अन्ना के वो कुछ नहीं है, यह बात आम जनता भी जानती हैं जो कि उनका यह सपना पूरा नहीं होने देगी।

गौरतलब है कि राजनीतिक पार्टी के खिलाफ रहे अन्ना हजारे ने बुधवार को ऐलान किया था कि वो केजरीवाल के साथ कोई पार्टी नहीं बना रहे हैं । उन्होंने साफ तौर पर केजरीवाल को हिदायत दी है कि वो अपने कैंपेन के दौरान उनकी ना तो तस्वीरों का इस्तेमाल करें और ना ही उनके किसी बयान का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+