शायद इसलिये ममता को नहीं मना रही कांग्रेस!

UPA is safe without TMC
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। ममता दीदी का गुस्‍सा कितना घातक है, मनमोहन सरकार की समझ में अब पूरी तरह से आ गया होगा। डीजल, सिलेंडर और एफडीआई पर ममता ने जब अपनी भड़ास निकाली तो सरकार को यकीनन ना सोचते बन रहा होगा और ना ही संभलते। केंद्र की मनमोहन सरकार से ममता ने खींच लिया है अपना समर्थन। ममता के इस फैसले से देश में सियासी भूचाल आ गया है। हर तरफ चर्चा है कि यूपीए अल्‍पमत में आ गई है। मगर ऐसा नहीं है क्‍योंकि अगर क्‍योंकि सीटों के सीमकरण पर गौर फरमाए तो लगता है कि इस समय मनमोहन सिंह के लिये संकटमोचन क्षेत्रीय पार्टियां बन गई हैं जिनसे की जोड़-तोड़ यूपीए पहले ही कर चुकी है क्योंकि उसे अंदाजा हो गया था कि तृणमूल उसके साथ कभी भी साथ छोड़ सकती है।

शायद यही एक कारण है कि सरकार ममता बनर्जी को मनाने की जरुरत नहीं समझ रही। हालांकि इस बात की भी चर्चा है कि सोनिया गांधी खुद ममता को मनाने की कोशिश कर सकती हैं। लोकसभा की गणित पर चर्चा करें तो यूपीए के पास लोकसभा में 273 सीट है। अगर ममता की 19 सीटें हटा दी जायें तो यूपीए के पास 254 सीटें रह जायेगी। मगर तमाम विरोधों के बावजूद भी बसपा और राष्‍ट्रीय जनता दल यूपीए का समर्थन कर रही है। मतलब अगर गणितीय समीकरण देखें तो सीटों का आंकलन 279 तक होगा।

यूपीए- 273
तृणमूल- 19
बसपा- 21
राजद- 4

यूपीए 273 - तृणमूल 19 = 254

यूपीए + बसपा + राजद = 279

इसके अलावा यूपीए के साथ मुलायम सिंह की पार्टी सपा भी है जिसके पास लोकसभा में 22 सीटें हैं। मुलायम की सीटों को जोड़ लें तो यूपीए के आंकड़े 301 तक पहुंच जाते हैं जो कि बहुमत साबित करने के लिये काफी है। ऐसे में साफ लगता है कि इन गणितीय समीकरणों को यूपीए ने पहले से ही जोड़ रखा था इसलिये वो ममता को मनाने के मूड में नहीं है और बार-बार कह रही है कि वो अपने फैसले से पीछे नहीं हटने वाली है। वहीं दूसरी तरफ अगर मध्‍यावधी चुनाव भी होते है तो वो खुद को पूरी तरह से तैयार कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+