शिंदे बोले- अरे भाई, मैं तो मजाक कर रहा था

उन्होंने हंसी-हंसी में कह दिया था कि लोगों की याददाश्त कमजोर होती है इसलिए लोग बोफोर्स की तरह कोलगेट को भी भूल जायेंगे। शिंदे ने कहा कि उन्होंने यह सब इसलिए कहा क्योंकि जिसम समय की यह बात है उस समय लोग काफी मजाक के मू़ड में थे इसलिए उनके मुंह से यह सब निकल गया। सरकार और वो कोयला घटाले को लेकर काफी गंभीर हैं।
आपको बता दें कि शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बड़ी ही मजाकिया अंदाज में कहा कि देश बोफोर्स भूल गया, कोलगेट भी भूल जायेगा। शोर मचाने से ना कुछ हुआ है और ना ही कुछ होगा।
आपको बता दें कि कैग रिपोर्ट आने के बाद से कोयला आवंटन घोटाला बेनकाब हुआ है। जिसके तहत अभी तक कई आवंटनों को रद्द किया जा चुका है। इसी सिलसिले में शनिवार को इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने तीन और कोयला खदानों के आवंटन को रद्द करने की बात कही थी जिसके जवाब में शिंदे ने इस तरह का बयान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications