बढ़ने वाले हैं रसोई गैस, डीजल और केरोसीन के दाम

Hike in diesel, kerosene, LPG prices likely
नई दिल्‍ली। आटा, दाल और चीनी के दाम बढ़ने के बाद पहले ही लोगों का बजट फेल हो चुका है, अब उस पर आग लगाने के लिये सरकार रसोई गैस, डीजल और केरोसीन के दाम बढ़ाने वाली है। इसके बाद पेट्रोल के भी दाम बढ़ेंगे।

वित्‍त मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक पी चिदंबरम एक सप्‍ताह के भीतर इस पर फैसला लेने वाले हैं। खबर है कि चिदंबरम और पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी इन वस्‍तुओं के दाम बढ़ाने के लिये राजी हैं। जल्‍द ही होने वाली बैठक में फैसला लिया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक डीजल के दाम 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं, जबकि केरोसीन के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की संभावना है। सबसे ज्‍यादा चोट देने वाले होंगे एलपीजी यानी रसोई गैस के दाम। उसकी कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाये जाने की योनजा है। सरकार की बैठक के बाद तेल कंपनियां एक अलग बैठक करेंगी, जिसमें सरकारी नुमाइंदें मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में अंतिम निर्णय लिया जायेगा। अधिकारी के मुताबिक चूंकि सरकार पर सब्सिडी का बोझ ज्‍यादा पड़ रहा है, इसलिये भविष्‍य में दिक्‍कतें हो सकती हैं। यही कारण हे कि ईंधन के दाम बढ़ाये जा रहे हैं।

आयेगा राजनीतिक उबाल

यह तो तय है कि इस खबर पर राजनीतिक उबाल जरूर आयेगा। खास बात यह है कि इस राजनीतिक उबाल में यूपीए के सहयोगी दल जैसे तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी उसका साथ नहीं देन वाली है।

तृणमूल कांगेस के नेताओं को इसकी खबर लग चुकी है और बात ममता बनर्जी तक पहुंच गई है। उन्‍होंने पार्टी नेताओं से ईंधन के दामों में वृद्धि का विरोध करने की तैयारी करने के लिये भी बोल दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी भी भले ही यूपीए को समर्थन करती है, लेकिन ऐसे मामलों में वो अपना विरोध जरूर जताती है और इस बार भी जतायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+