असीम के खिलाफ देशद्रोह का मामला हटायेगी महाराष्‍ट्र सरकार

Govt is likely to drop the sedition charge against Aseem Trivedi
मुंबई। राष्‍ट्रीय चिन्‍ह के जैसा कार्टून बनाकर विवादों में आये कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी के ऊपर से देश द्रोह का मामला जल्‍द ही हट जायेगा। महाराष्‍ट्र सरकार 24 घंटे के अंदर इस पर फैसला लेने वाली है। हालांकि असीम बेल पर रिहा होंगे या जेल जायेंगे, यह बाद में तय होगा, क्‍योंकि उन्‍होंने अभी तक बेल के लिये अर्जी नहीं दी है।

महाराष्‍ट्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक असीम त्रिवेदी के ऊपर से सूचना प्रौद्योगिकी ऐक्‍ट की धारा 66 ए और सेक्‍शन 2 के तहत धारायें बनी रहेंगी। इसके अंतर्गत राष्‍ट्रीय चिन्‍ह की बेइज्‍ज‍ती करने के आरोप लगाये जाते हैं।

केजरीवाल की चेतावनी टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार की सुबह सरकार को चेतावनी दी कि अगर असीम को रिहा नहीं किया गया, तो जिस अर्थर रोड जेल में उन्‍हें रखा गया है, उसी जेल के बाहर वो प्रदर्शन करेंगे। असीम को 24 सितंबर तक न्‍यायिक हिरासत में रखा गया है।

इससे पहले असीम को जब गिरफ्तार किया गया तो उन्‍होंने कहा, "मैंने जो कुछ भी किया मुझे उस पर गर्व है और मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है, इसलिये मैं किसी भी प्रकार की जमानत के लिये याचिका नहीं दूंगा। मैं जेल में ही रहूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+