चुनाव प्रचार के लिये कई जगहों से बुलावा: नीतीश कुमार

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री पद को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान शरद गुप्ता ने कहा कि एनडीए में प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार हैं। चुटकी लेते हुए शरद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद मानो पकौड़ी हो गया हो हर कोई मजा लेना चाहता है।शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे द्वारा सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताये जाने पर नीतीश ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार का फैसला राजग की बैठक में तय होगा।
इस मामले में मेरी टिप्पणी की जरूरत नहीं है। भाजपा इस पर विचार रखेगी तो सहयोगी दल चर्चा करेंगे और राजग की ओर से कोई फैसला होगा। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा होता आया है कि भाजपा प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में विचार रखती आयी है।












Click it and Unblock the Notifications