नये वीजा नियमों पर भारत और पाक ने किये हस्ताक्षर

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद इस फैसले पर हस्ताक्षर किया गया वहीं दोनों मंत्रियों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है पाकिस्तान दौरे पर गए विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने दोनों देशों के बीच वीजा नियमों को आसान बनाने के लिए नए वीजा समझौते पर बातचीत हुई। वहीं इससे पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की।
इस मुलाकात में जरदारी ने दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की उम्मीद के साथ ही सरबजीत सिंह के मामले में भी भारत को आश्वस्त किया। जरदारी ने कहा कि वह इस मामले पर विचार करेंगे। जरदारी ने पाकिस्तानी अधिकारियों से सरबजीत के मामले से संबंधित विवरण जुटाने को कहा है। इससे सरबजीत के परिवार के सामने उसकी रिहाई को लेकर नयी उम्मीद जगी है। सरबजीत सिंह पिछले बीस साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है और पाकिस्तानी कोर्ट ने उसे मौत की सजा दी है।












Click it and Unblock the Notifications