खुदकुशी नहीं, जहर दिया गया था फिज़ा को

Fiza death Case
दिल्‍ली। हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी सीएम चाद मोहम्‍मद उर्फ चंद्रमोहन की पूर्व बीवी अनुराधा बाली उर्फ फिजा की मौत के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। विसरा रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत जहर से हुई थी, अब सवाल यह उठता है कि जहर दिया किसने था। विसरा रिपोर्ट के अनुसार फिजा के पेट में चूहे मारने वाला जहर मिल है।

गौरतलब है कि पिछले 6 अगस्‍त को फिजा की लाश उसके घर में पंखे से लटकी मिली। उस समय ऐसा बताया गया था कि करीब तीन-चार दिन से लाश पंखे से लटका हुआ था। फिजा का शव पूरी तरह से सड़ चुका था। खरड की केमिकल एनालिसिसि लैब की विसरा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। अभी भी उसकी मौत पर रहस्‍य बना हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है कि विसरा रिपोर्ट से इस मामले को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

दूसरी तरफ मोहाली पुलिस ने कहा है कि विसरा रिपोर्ट अभी तक उनको नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि अगर रिपोर्ट मिल जाएगी और उसमें इस बात को खुलासा होगा, तो हत्‍या का केस दर्ज किया जा सकता है। आपको याद दिला दें कि 10 अगस्‍त को पुलिस जांच के दौरान फिजा के घर पर बड़ी भारी मात्रा में कैश और जेवर बरामद हुए थे। उस समय ऐसा बताया जा रहा था कि रकम करोड़ रूपए से कम नहीं थी, और लगभग 1 किलों गहने भी बरामद किए गए थे।

पोस्‍टमॉर्टम की रिपोर्ट में डॉक्‍टरों को चोट के निशान नहीं मिले थे, जिससे यह साफ हो गया था कि मौत से पहले उसके साथ मापीट नहीं की गई। जहां से फिजा की लाश मिली थी, वहां शराब की एक बोतल और खाने की कुछ सामग्री भी पड़ी हुई थी। उसको जांच के लिए लैब भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+