प्रधानमंत्री पद के काबिल हैं नीतीश कुमार: मोदी

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में बेहतर प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। मीडिया बातचीत के दौरान सुशील का ऐसा बयान सामने आया। नीतीश तो पहले ही मोदी की पीएम पद उम्मीदवारी का विरोध कर चुके हैं। अपना विरोध जताते हुए नीतीश ने कहा था कि अगर एनडीए प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का चयन करती है तो वह समर्थन वापस ले लेंगे।
इसके बाद से ही ऐसा बताया जा रहा था कि नीतीश खुद को पीएम पद की रेस में शामिल करने के लिए यह दाव खेल रहे हैं। नीतीश पहले ही साफ कह चुके है कि उनको सेक्युलर छवि वाला शख्स प्रधानमंत्री पद के रूप में नहीं चाहिए। न्यूज पेपर 'इंडियन एक्सप्रेस' में दिए गये साक्षातकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कूमार मोदी ने कहा कि नीतीश पीएम बनने के लायक हैं।
देश के महत्वपूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा के अहम सहयोगी होने के नाते वह 2014 चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही मोदी ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस के धूर विरोधी हैं और हमारा गठबंधन बहुत ही मजबूत है। उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस ने बिहार में दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 2500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, इसके बाद कहा जा रहा था कि कांग्रेस नीतीश को अपनी ओर खिंचने की कोशीश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications