गीतिका सुसाइड केस: सीएम हाउस पर किया प्रदर्शन

Geetika suicide case: Haryana not protecting Kanda, says CM
चंडीगढ़। इनेलो की छात्र शाखा इनसो की ओर से शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया और गीतिका आत्महत्या कांड के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा को संरक्षण देने, उन्हें बचाने का प्रयास करने वाली हुड्डा सरकार को तुरंत बर्खास्त किए जाने और कांडा को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले छह इनसो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए इनसो नेताओं में इनसो चंडीगढ़ के अध्यक्ष अनिल घनघस, इनसो पंजाब विश्वविद्यालय शाखा के अध्यक्ष सोमवीर सिंह, इनसो चंडीगढ़ के चुनाव प्रभारी रमन ढाका, सरकारी कॉलेज छात्र संघ सेक्टर-11 के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कादियान, इनसो के कोषाध्यक्ष गौतम नैन और इनसो की पंजाब विश्वविद्यालय इवनिंग स्टडीज शाखा के अध्यक्ष लखन घनघस शामिल हैं। प्रदर्शन में गिर तार किए गए छात्रों के अलावा इनसो नेता राहुल कुमार, मनोज कुमार, मुकुल कुमार, सुरेंद्र कुमार व आजाद मलिक सहित भारी सं या में छात्र नेता शामिल थे।

इनसो से जुड़े हुए छात्र नेता शनिवार दोपहर को हुड्डा सरकार- मुर्दाबाद, गोपाल कांडा- मुर्दाबाद, गीतिका को इंसाफ दो, कांडा को संरक्षण देने वाली हुड्डा सरकार बर्खास्त करो, के नारे लगाते हुए गोपाल कांडा का पुतला कंधे पर उठाकर मुख्यमंत्री हरियाणा निवास की ओर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। आज इनसो के प्रदर्शन व कांडा का पुतला जलाए जाने की इनसो नेताओं की घोषणा को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के चारों तरफ भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए थे और मुख्यमंत्री निवास के पास चारों तरफ नाके लगाकर सुरक्षा को बेहद कड़ी कर दिया गया था। इनसो नेता कांडा का पुतला कंधों पर उठाकर जैसे ही मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचे तो वहां तैनात चंडीगढ़ पुलिस ने इनसो नेताओं को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें आगे बढऩे से रोका। इनसो नेता मुख्यमंत्री निवास से मात्र 30 गज दूरी पर थे कि पुलिस वालों ने उनसे न सिर्फ पुतला छीन लिया बल्कि प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस हिरासत में लिए जाने से पहले इनसो चंडीगढ़ के अध्यक्ष अनिल घनघस व इनसो पंजाब विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने हुड्डा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने गीतिका शर्मा कांड के आरोपी गोपाल कांडा को मामला दर्ज होने के बाद न सिर्फ संरक्षण दिया बल्कि उन्हें इस आत्महत्या कांड से जुड़े अहम् सबूतों को नष्ट करवाने में भी सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा के अनैतिक कार्यों और औच्छी हरकतों को लेकर नित नए जो खुलासे हो रहे हैं उससे न सिर्फ देशवासियों का सिर शर्म से झुक रहा है बल्कि यह भी साफ हो गया है कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति और ग भीर अपराधों से जुड़े रहे कांडा को सबकुछ जानते हुए भी मु यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिस तरह से अपने मंत्रिमण्डल में मंत्री बनाने के साथ गृह मंत्रालय जैसा अहम् विभाग दिया उससे साफ है कि कांडा के काले कारनामों में मु यमंत्री की भी अहम् भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब भी कांडा को बचाने के शर्मनाक प्रयास हो रहे हैं। इनसो नेताओं ने हुड्डा सरकार को तुरंत बर्खास्त करने और कांडा का डीएनए टेस्ट करवाने और कांडा के भगौड़ा रहने की अवधि दौरान उसे संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इनसो नेताओं ने कहा कि जब तक गीतिका शर्मा के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+