असम हिंसा मामले में बीपीएफ विधायक गिरफ्तार

वहीं धुबरी जिलें में रात को फिर हिंसा भड़क गयी, जिसके बाद जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, और दो लापता है। गौरतलब है कि असम में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा में अभी तक दर्जनों लोग मारे जा चुके है। फैली हिंसा के दौरान वहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं और सोनिया गांधी भी दौरा कर चुकी है।
असम हिसां को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरी तरह मदद करने का वादा भी किया था। असम के मुख्यमंत्री तरूण गुगोई ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्रीय प्रशासन की लापहरवाही की वजह से असम में इतनी बड़ी हिंसा की घटना हो सकी। उन्होंने कहा था कि समय पर सरकार ने सेना नहीं भेजी जिसके कारण हिंसा भड़कने से रोका नहीं जा सकता, और हिंसाईयों को बढ़ावा मिला।
गुगोई ने कहा था कि हमने केंद्र सरकार से सेना भेजने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने सेना भेजने में काफी टाइम लगा दिया। जिसके कारण हम हिंसाईयों को रोकने में कामयाब न हो सके। असम हिंसा में अबतक लगभग 70 लोगों की मौत हो चुकी है, और सैकड़ों लोग घायल हुए है। अभी भी यहां हिंसा की घटना पूरी तरह से रूकी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications