बैंकों में घूम रहे नटवरलाल, रहें सावधान

इन्हें एक ठग बेवकूफ बनाकर चार लाख रुपये गायब कर दिए। एएसपी का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग निकाली है। जिसमें पैसे लेकर भाग रहा युवक साफ दिख रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
सेक्टर-18 स्थित कोटक महेंद्रा बैंक में कन्हैया झा एक अन्य कर्मचारी राजकुमार के साथ बैंक में पांच लाख रुपये जमा करने गया था। जब वह लाइन में लगा था तभी मदद करने के नाम पर एक ठग आया।
खुद को महिंद्रां बैंक का कर्मचारी बताते हुए रुपये जमा करने वाली स्लिप मांगी। स्लिप देखने का नाटक किया फिर कहा कन्हैया झा आप दूसरी लाइन में चले जाइए। जब वह दूसरी लाइन में लग गया तो कथित कर्मचारी दुबारा उसके पास आया और स्लिप में कई खामियां बताते हुए उसे ठीक करने को कहा। उसे लाइन से हटाकर दूसरी तरफ ले गया। स्लिप भरने के दौरान ठग ने पचास-पचास हजार की दो गड्डी पर पिन लगी देख कहा कि इसे हटाना जरूरी है। रिजर्व बैंक ने नियम बना दिया है कि ऐसे नोट जमा नहीं होंगे। कन्हैया स्टेपल रिमूवर लाने के लिए गया।
उसने कहा वह बाकी रुपये खुद जमा करा देगा। कन्हैया उसे चार लाख रुपये देकर खुद गड्डियों में से पिन निकाल कर स्लिप भरने लगा। इसी बीच चार लाख रुपये लेकर लाइन में खड़ा कथित मौका मिलते ही गायब हो गया।। उसे न देख कन्हैया ने बैंक के अन्य कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने उस कर्मचारी से पल्ला झाड़ लिया। कंपनी के अधिकारियों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर थाना-20 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच पड़ताल की और फिर कन्हैया से पूछताछ के बाद ठग की तलाश शुरू हो गई।
लगातार ठगी की घटनाओं के बाद बैंक अधिकारियों ने परिसर में कई जगह ठगों के सक्रिय होने व सावधान रहने की चेतावनी वाले बोर्ड लगा दिए हैं। इसके बाद भी ग्राहक ठगों के शिकार हो रहे हैं। कारण है कि ठग इतने पढ़े लिखे और आत्मविश्वास से बोलते है कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता है।












Click it and Unblock the Notifications