वुडलैंड के डीजीएम की हत्या के पीछे कौन- पत्नी या गर्लफ्रेंड?

सूत्रों के मुताबिक शालिनी ने नितिन की प्रेमिका के दफ्तर में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर शक जताया है। दूसरी ओर प्रेमिका ने पुलिस को कहा है कि हत्या के पीछे शालिनी के करीबी लोगों का हाथ हैं। अब पुलिस भी इस नतीजे पर पहुंच गई हैं कि हत्यारा यहीं कहीं है। पुलिस ने नितिन की पत्नी और प्रेमिका दोनों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था।
पूछताछ के दौरान थाने में नितिन शर्मा की पत्नी और प्रेमिका भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। पुलिस वाले बीच-बचाव में नहीं आते तो दोनों एक दूसरे के बाल पकड़ कर कुश्ती लड़ने को बेताब थीं। बदमाशों और कर्मचारियों की फोटो पहचानने के दौरान शालिनी और उनके पड़ोसी ने नितिन की रोहतक निवासी गलफ्रेंड के दो कर्मचारियों पर संदेह जताया था।
शालिनी ने दो में से एक कर्मचारी को क्लीन चिट दे दी जबकि दूसरे का हुलिया हत्यारे से मिलता-जुलता बताया। बहरहाल, पुलिस ने दोनों ही कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। इसी के चलते गर्लफ्रेंड पति के साथ अपने कर्मचारियों की शिनाख्त कराने इंदिरापुरम थाने पहुंची थी।
पुलिस के सवाल जवाब के दौरान दोनों ने एक दूसरे को नीच औरत बताने में लगी रहीं। किसी तरह पुलिस ने दोनों को शांत कराया। यहां बता दें वुडलैंड कंपनी के डीजीएम नितिन शर्मा की दो अज्ञात बदमाशों ने गत 20 जुलाई को घर के सामने ही गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त डीजीएम अपनी दोनों बेटियों को स्कूल छोड़ने के बाद घर के अंदर जा रहे थे।
पुलिस ने शालिनी को नितिन का कुछ सामान लौटाया। यह सामान नितिन नेरोहतक निवासी प्रेमिका को बतौर गिफ्ट दिया था। इसमें एक डायमंड रिंग, दो हैंड बैग और एक लैपटाप और एक आईफोन था। नितिन की प्रेमिका अपने पति के साथ इंदिरापुरम थाने आई थी, सारा सामान पुलिस को लौटा दिया। पुलिस नितिन की हत्या में शालिनी की भूमिका पर भी नजर रख रही है। पुलिस को संदेह है इन्ही दोनों में से कोई हत्या में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications