मुंबई में हिंसा, पुलिस व मीडिया पर हमला

Mumbai protest against Assam riots turns violent
मुंबई। मुंबई के आजाद मैदान में असम हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ खुद हिंसक हो चली। वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया। उन्‍होंने मीडिया को भी निशाना बनाया और कई टीवी चैनलों के ओवी वैन को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना में कई पत्रकार और कैमरामैन घायल हुए है।

आज म्‍यामार और असम में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। उसी दौरान कुछ लोग बेकाबू हो गये हिंसा की घटनाओं को अंजाम देने लगे। भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें पुलिस की गाडी और मीडिया की ओवी वैन भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज कर भीड़ पर नियंत्रण पाया।

भीड़ को देखते हए अतिरिक्‍त पुलिस बल और दंगा रोधी बल भी भेजा गया। हिंसा के काफी समय बाद हालात पर काबू पाया गया है। शनिवार की दोपहर कुछ प्रदर्शनकारी असम हिंसा के विरोध में शांति बहाली की मांग कर रहे थे। इसी समय कुछ उत्‍तेजक बयान दे दिये गये, जिसके बाद भीड़ गुस्‍सा गयी और मीडिया व पुलिस पर हमला करने लगी।

इस हमले में 3 मीडियाकर्मी घायल हुए है। तीन न्‍यूज चैनलों की ओवी वैन को क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया है। हालात इतने बिगड़ गये कि मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर को खुद घटनास्‍थल पर आना पड़ा। दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंच थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+