रामदेव ने की सभी स्कूल-कॉलेजों योग शिक्षा की मांग

रामलीला मैदान पर अपने आंदोलन की शुरुआत करते हुए बाबा रामदेव ने अपने भाषण में कहा कि सरकार जितना पैसा मानव संसाधन पर खर्च कर रही है वो सब तब तक व्यर्थ है, जब तक क्वालिटी नहीं आये। बच्चों को संस्कार देने और उनके स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये योग कक्षा जरूरी है। बाबा ने कहा कि मैं देश के विभिन्न भागों में योग की ओपन यूनिवर्सिटी चला रहा हूं। सरकार उससे प्रेरित होकर व उससे लाभ लेकर स्कूलों से विश्वविद्यालयों तक सभी जगह योग शिक्षा शुरू करे तभी देश का उद्धार होगा।
बाबा ने कहा कि देश के मानव संसाधन को बेहतर बनाने के लिये अच्छे स्कूल कॉलेज की जरूरत है और सरकार इस पर जरा भी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। अगर देश में अच्छे युवा निकलेंगे तो देश का भविष्य उज्जवल होगा।
वैसे देखा जाये तो भ्रष्टाचार के विरोध में और काले धन को वापस लाने की मांग को लेकर किये जा रहे इस आंदोलन में बाबा अपने योग को भी बढ़ाने की मंशा रखते हैं। खैर हम इसे सकारात्मक दृष्टि से देखें तो यह देश के लिये काफी अच्छा होगा और सरकार को इस पर अमल करना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications