लोकसभा चुनाव के लिये सपाईयों को मुलायम का पाठ

उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी को सम्बोंधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में से किसी को बहुत नहीं मिलेगा। ज्यादातर सांसद क्षेत्रीय दलों के होंगे। ऐसे में सपा की केन्द्र में प्रभावी और महत्वपूर्ण भूमिका होगी। श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और विधायकों को रागद्वेष से काम नहीं करना चाहिए। लालच में नहीं पडऩा है।
ट्रांसफर, पोस्टिंग के काम में नहीं लगना है। सरकार को भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप से बचाना होगा। तभी कामयाबी मिलेगी और लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। श्री यादव ने कहा कि पांच वर्षों के संघर्ष के बाद पार्टी की सरकार बनी है और अब सन 2014 के चुनावों के लिए जो लक्ष्य है उसे संगठन की एकता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पाया जा सकता है।
मुलाम ने कहा कि पिछली सरकार में अत्याचार और शोषण बहुत ज्यादा हुआ। सपा की सरकार के कामकाज और बसपा सरकार के कामकाज में फर्क है। यह सरकार जनता की सुविधा के लिए बनी है इसलिए जनता को विश्वास होना चाहिए कि यह उनकी सरकार है। पार्टी के महासचिव एवं प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी की यह सरकार संघर्ष के बल पर बनी है।
भ्रष्टाचार और अलोकतांत्रिक कार्यों के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा। अगली चुनौती सन 2014 में लोकसभा चुनावों की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पर कब्जा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अनुशासनबद्ध तरीके से विरोधी प्रचार से निबटना होगा। सभी ताकतें समाजवादी पार्टी के विरुद्ध हैं। बसपा की साजिश में भाजपा और कांग्रेस भी शामिल हो गयी है। दलालों के जमावड़े अपने विधायकों और मंत्रियों के यहां नहीं लगने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications