नरेंद्र मोदी को पीएम कैंडिडेट नहीं बनाने की नीतीश ने मांगी गारंटी

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन के लिये मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, एक तरफ जहां एनडीए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाने में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर उसका एक मजबूत घटक दल जदयू मोदी का विरोध कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं नीतीश कुमार की, जिन्‍होंने भाजपा से मोदी को पीएम उम्‍मीदवार नहीं बनाने की गारंटी मांगी है।

अभी तक इशारों-इशारों में बात करने वाले नीतीश कुमार अब खुलकर सामने आ गये हैं। नीतीश ने मोदी को पीएम कैंडिडेट बनाने का खुलकर विरोध किया है। खबर है कि नीतीश ने यह बात राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी के साथ एक बैठक में रखी है। खास बात यह है कि यह बैठक गुप्‍त रूप से हुई थी।

अंग्रेजी अखबार टीओआई के मुता‍बिक गडकरी ने नीतीश को भरोसा भी दिलाया है कि आनन-फानन में कोई फैसला नहीं लिया जायेगा। भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार का चुनाव लंबे मंथन के बाद ही किया जायेगा और उस मंथन में जदयू समेत सभी घटक दलों को शामिल किया जायेगा।

कुल मिलाकर देखा जाये तो एनडीए के अंदर मोदी विरोधी लहर चल चुकी है अब यह तो समय ही बतायेगा कि यह लहर किनारे पर आकर शांत जो जायेगी, या पत्‍थरों से टकराने के बाद उग्र रूप लेगी। अगर इस लहर ने उग्र रूप लिया तो निश्चित रूप से लोसभा चुनाव में एनडीए का अच्‍छा खासा नुकसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+