आतंकी हमले की चेतावनी के बाद गुजरात में हाईअलर्ट

पुणे बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाये गये हैं। सुरक्षा के यह पुख्ता इंतज़ाम 15 अगस्त तक ज़ारी रहेंगे। इस दौरान बड़े शहरों में जगह-जगह चेक प्वाइन्टस बनाये गये हैं।
आईबी से मिली इस जानकारी के बाद पुलिस ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. साथ ही शहर में आने जाने वाले रास्ते, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मंदिर, बस स्टैंड, मार्केट जैसी जगहो पर चेकिंग शुरु हो गयी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि गुजरात कुछ समय से आतंकियों के खास निशाने पर है। इसके पहले जुलाई सन् 2008 में श्रंखलाबद्ध विस्फोट में लगभग 58 लोग मारे गये थे और लगभग 200 लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications