अन्ना पार्टी से कांग्रेस को कोई खतरा नहीं: दिग्विजय
भोपाल।
देश के 70 फीसदी लोगों को विश्वास है कि अगर टीम अन्ना अपनी पार्टी बनाकर राजनीति में आयी तो कांग्रेस जैसी पार्टियों का सफाया हो जायेगा, जबकि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को विश्वास है कि अन्ना पार्टी से उन्हें कोई खतरा नहीं। id="toptextpromo">राजधानी
में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने ने कहा कि टीम अन्ना का राजनीति में आने का फैसला उनकी जीत नहीं बल्कि उनके आंदोलन की हार है। इससे यह साफ हो गया कि उनका आंदोलन पूरी तरह निरर्थक साबित हुआ। दिग्विजय सिंह ने कहा, "पार्टी बनाना, चुनाव लड़ना हर किसी का जन्म सिद्ध अधिकार है। मैं टीम अन्ना का स्वागत करता हूं। लेकिन उनके लिये जीतना इतना आसान नहीं होगा।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिग्विजय
ने कहा कि वैसे भी देश में सैंकड़ों पार्टियां हैं, एक और बढ़ जायेगी, तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। देखना तो यह है कि अन्ना की पार्टी लोगों को प्रभावित कर पायेगी या नहीं। कांग्रेस को तो कोई खतरा नहीं, बाकी पार्टियों के बारे में हम कुछ कह नहीं सकते।











Click it and Unblock the Notifications