अखिलेश ने यूपी को दी 61 अरब के योजनाओं की सौगात

इसके साथ ही उन्होंने 4 अहम स्थानों पर राज्यमार्ग का निर्माण, लखनऊ में तीन रेल उपरिगामी पुल, तीन मंडी, 111 अवस्थापना केंद्र और 9 एग्रीकल्चरल मार्केटिंग हब बनाने की योजना। अखिलेश ने इसमें सड़को के विकास को काफी अहमियत दिया है। उन्होंने कहा कि जब गति बढ़ेगी तो विकास दर अपने आप बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जिलों को चार लेन से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले सपा सरकार ने (बेतवा, यमुना, गंगा, घाघरा) ऐसे जगहों पर पुल बनाये जहां जनता कभी सोच भी नहीं सकती थी।
बसपा सरकार ने सपा सरकार द्वारा कई निर्माणाधिन पुलों के निर्माण को रोक दिया था। अब इनका निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लोहिया ग्राम योजना संचालित की थी, जिसको अब जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना का नाम दिया गया है।
पढि़ये क्या है अखिलेश की योजनाएं
अखिलेश ने दिल्ली सहारनपुन यमुनोत्री राज्य मार्ग, बरेली- अल्मोड़ा राज्य मार्ग, मेरठ- करनाल व वाराणसी शक्तिनगर राज्यमार्ग को 4 लेन में विकसित करने की योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने स्टेट पोर्टल यूपीआनलाइनडाटयूपीडाटएनआईसीडाटइन की शुरूआत भी कर दी है। इस पोर्टल के जरिए 8 सरकारी महकमें जनता को विभिन्न सेवाओं संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे। इस पोर्टल द्वारा पंचायती राज, राजस्व विभाग, नगर विकास, राजस्व, विकलांग कल्याण, महिला कल्याण, समाज कल्याण और बाल विकास समेत कुछ अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन किया जाएगा।
सीएम ने नवीन मंडी स्थल का लोकार्पण किया है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ के ट्रेफिक को सुधारने के लिए चार उपरिगामी पुल बनाए जाएंगे। लखनऊ के पुरनिया चौराहे के पास रेल पर 4 लेन का पुल बनाया जाएगा, लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय मार्ग पर, डालीगंज और मोहिबुल्लापुर स्टेशन के बीच पुल का निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications