उत्‍तर प्रदेश के हर गांव में होगा इंटरनेट

Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना लागू की जायेगी जिसके बाद प्रत्येक गांव में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। यूपी को हाईटेक राज्य बनाने की योजना को लाते हुए अखिलेश यादव की सरकार ने इस बारे में निर्णय लिया।

योजना के तहत ग्राम पंचायतें ब्राडबैण्ड से कनेक्ट हो जायेंगी। सभी गांवो में टेलीकाम सर्विस प्रोवाइडर जैसे मोबाइल आपरेटर्स, इण्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर, केबिल टीवी ऑपरेटर्स सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मंगलवार को सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की। नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना लागू होने के बाद ग्राम पंचायतें ब्रांडबैण्ड कनेक्टीविटी से जुड़ जाएंगी।

योजना लागू हो जाने से ग्राम पंचायतों को टेलीकाम सर्विस प्रोवाइडर्स की सुविधा तो मिल ही जाएगी साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक यह सुविधा वायस डेटा एवं वीडियो ट्रांसमिशन के हाईवे के रुप में मिल सकेगी।

अधिकारियों के अनुसार नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों, स्कूलों तथा प्राइमरी हेल्थ सेन्टर्स को भी आपस में कनेक्ट किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना के दूसरे चरण में विद्यार्थियों उद्यमियों तथा आम नागरिकों विभिन्न सरकारी विभागों को ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, ई-कामर्स, ई-मनोरंजन तथा ई-गर्वनेन्स सम्बंधी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। सरकार की इस योजना की जानकारी मिलने के साथ ही लोगों ने खुशी मनायी तथा अब लोगों को यह इंतजार है अखिलेश सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को कितने समय में पूरा कर पाती है।

जनता को आशा है कि अलग वर्ष तक उन्हें यह आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी। दूसरी ओर सरकार की इस योजना की जानकारी मिलने के साथ ही सरकारी विभागों ने भी अपनी तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि योजना लागू हुई तो सरकारी विभागों के सभी आंकड़े आदि ऑन लाइन करने होंगे तभी लोग सुविधाओं का पूरा लाभ ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+