पुणे में पांच जगह धमाकों से फैली दहशत

Pune
पुणे। महाराष्‍ट्र के पुणे शहर में बुधवार को रात 8 बजे से 9 बजे के बीच तब दहशत फैल गई, जब जेएम रोड पर पांच अलग-अलग जगह धमाके हुए। ये धमाके तीन किलोमीटर के दायरे में हुए है।

धमाकों का कारण नहीं पता चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि कम तीव्रता वाले बम हैं, जो दहशत फैलाने के उद्देश्‍य से किये गये। महाराष्‍ट्र पुलिस के मुताबिक एक धमाका बाल गंधर्व चौक पर हुआ और बाकी के दो धमाके इसी से लगी जेएम रोड पर। मौके पर बम निरोधक दस्‍ते पहुंच गये हैं।

रात्रि 9 बजे का अपडेट- अभी-अभी खबर मिली है कि एक और यानी चौथा धमाका पुणे के गरवारे चौक के पास हुआ है। इन धमाकों में एक व्‍यक्ति के घायल होने की खबर है। आस-पास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, साथ ही पूरे महाराष्‍ट्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

रात्रि 9:10 का अपडेट- पुलिस के मुताबिक पहला धमाका गंधर्व चौक पर, दूसरा पास ही में स्थित मैकडॉनल्‍ड के बाहर कचरे के डिब्‍बे में हुआ। तीसरा धमाका देना बैंक के बाहर और चौथा धमाका एटीएम के बाहर खड़ी साईकिल पर हुआ।

रात्रि 9:20 बजे का अपडेट- खबर मिली है कि पुणे में एक और जगह धमाका हुआ है।

रात्रि 10 बजे का अपडेट- पुणे धमाकों को देखते हुए दिल्‍ली में जंतर-मंतर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां अन्‍ना हजारे व उनकी टीम अनशन पर बैठे हुए हैं।

दिल्‍ली में एक आंतरिक सुरक्षा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आईबी, रॉ और गृहमंत्रालय के अधिकारी उपस्थित होंगे। गृहमंत्रालय ने धमाकों की जांच के आदेश दे दिये हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+