जेल में आचार्य बालकृष्‍ण की जान को खतरा: रामदेव

Acharya Balkrishna is under threat: Baba Ramdev
हरिद्वार। योगगुरू बाबा रामदेव ने अपने प्रमुख सहयोगी आचार्य बालकृष्‍ण की जान को खतरा बताया है। रामदेव ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले में देहरादून जेल में बंद बालकृष्‍ण की जान खतरे में है। उन्‍होंने कहा कि उनके सहयोगी को बड़े और खतरनाक अपराधी की तरह जेल में रखा गया है। उसके साथ बुरा सलूक किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच ब्‍यूरो का गलत उपयोग कर रही है। जबसे हमने काला धन वापस लाने के लिए आंदोलन शुरू किया है, तबसे सरकार हम पर गलत आरोप लगाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार हमसे घबराती है। इस कारण से सरकार उनको और उनके साथियों को परेशान करने में लगी हुई है। वे चाहती है कि हम इस मामले से पिछे हट जाए।

रामदेव ने बताया कि बालकृष्‍ण को लगभग 50 खुंखार कैदियों के बीच रखा गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बालकृष्‍ण के भोजन में जहर मिलाकर दिया जा सकता है। रामदेव में गंभीरता से कहा कि बालकृष्‍ण जेल में सुरक्षित नहीं है। इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद रामदेव जेल जाकर बालकृष्‍ण से मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+