बिजली ठप होने से मेट्रो सेवाएं बाधित

Metro commuters face hardship due to power disruption
नयी दिल्ली। उत्तरी ग्रिड में बड़ी खराबी आने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई जिसका असर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर भी पड़ा। बिजली ठप होने की वजह से सुबह दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी ठप हो गईं और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही दिल्ली मेट्रो के सभी छह गलियारों में ट्रेन सेवाएं बाधित थीं जो सात बजे तक बहाल हो पाईं। मेट्रो सेवाएं सामान्य तौर पर सुबह छह बजे से शुरू हो जाती हैं। सात बजे जब मेट्रो सेवा बहाल हुई तो सभी छह गलियारों में केवल 25 फीसदी सेवाएं ही बहाल हो पाईं जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाओं में व्यवधान का कारण उत्तरी ग्रिड में खराबी की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित होना है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव गलियारे को छोड़ कर अन्य सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं नौ बजे के बाद ही बहाल होने की उम्मीद है। गुड़गांव गलियारे की मेट्रो बहाली में कुछ और समय लग सकता है।

बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से ज्यादातर ट्रेने नहीं चलीं और कुछ गलियारों में शुरूआती घंटे में जो मेट्रो चलीं वह भी 20 - 20 मिनट के अंतराल में चलीं। इससे मेट्रो स्टेशनों में यात्री और परेशान हुए।

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी ग्रिड की खराबी शाम तक ठीक होने की उम्मीद है लेकिन दिल्ली मेट्रो को अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (एम्स)और प्रधानमंत्री के आवास पर सेवाओं के संचालन के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूटान से बिजली मिल रही है।

सुबह मेट्रो सेवाएं उपलब्ध न होने की वजह से लोगों को भीड़ भरी बसों और ऑटो रिक्शा का रूख करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि मेट्रो स्टेशनों पर बिजली की आपूर्ति बाधित होने के बारे में कोई समुचित घोषणा नहीं की गई। बिजली की समस्या उन हजारों लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं रही जो सुबह सवेरे मेट्रो से अपने कार्यालय जाते हैं। दिल्ली मेट्रो में हर दिन करीब 18 लाख लोग यात्रा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+