दो ट्रेनों की टक्कर में 1 की मौत 28 घायल

ठाणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि मध्य रेलवे की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मध्य रेलवे से आज देर रात जारी एक बयान में बताया गया है कि दुर्घटना मुंबई डिवीजन के कल्याण इगातपुरी खंड पर कसारा और अम्बरमाली के बीच हुई।
उन्होंने बताया कि कसारा-सीएसटी (मुंबई) लोकल ट्रेन के चार डिब्बे कल्याण इगातपुरी खंड पर कसारा-अम्बरमाली के बीच रात करीब साढ़े नौ बजे पटरी से उतर गए। बयान में बताया गया है कि कसारा की ओर जा रही 12105 मुंबई-गोंडिया विदर्भ एक्सप्रेस ने पटरी से उतर चुके डिब्बों को टक्कर मार दी, जिसके चलते विदर्भ एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया।
बयान के मुताबिक दुर्घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 022 22694040 (मुंबई), 10720 :नागपुर: मुहैया किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications