कामयाब हुआ उद्धव के दिल के ऑपरेशन, राज भी रहे साथ

Thackeray family goes into huddle ahead of Uddhav's angioplasty
मुंबई। मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में शिवसेना के कार्यकारी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे की सफल सजर्री हुई है। डॉक्‍टरों ने दिल का ऑपरेशन कर तीन धमनियों के ब्लॉकेज को दूर कर दिया है। खास बात यह है कि जबतक उद्धव का ऑपरेशन चला उनके भाई और महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे मौजूद रहे। मालूम हो कि उद्धव की बीमारी ने दोनों भाईयों को नजदीक ला दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि उद्धव के आज अस्‍पताल में भर्ती होने के साथ ही राज ठाकरे भी लीलावती अस्‍पताल पहुंच गये। डॉक्‍टरों के मुताबिक उद्धव को रविवार को अस्‍पताल में छुट्टी मिल जायेगी। गौरतलब है कि बरसों बाद दोनों भाई एक साथ नजर रहे हैं। इससे पहले राज ठाकरे बड़े भाई उद्धव से मिलने मातोश्री भी पहुंचे थे। 16 जुलाई को सीने में दर्द की शिकायत पर उद्धव को अस्पताल लाया गया था। एंजियोग्राफी में पता चला था कि उनकी 3 धमनियों में ब्लॉकेज है।

16 जुलाई को उद्धव की एंजीयोग्राफी की गई थी जिसमें पता चला था कि उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध है। ऐसी खबरें भी मिली थीं कि लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने दल ने उनकी बाईपास सर्जरी करने की जोरदार सिफारिश की थी क्योंकि उनकी तीन धमनियां अवरूद्ध पाई गईं। अस्पताल के चिकित्सकों ने कल बताया था कि शुक्रवार की सुबह उनकी एंजीयोप्लास्टी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+