अब ट्रेनों में भी म्यूजिक की मस्ती
दिल्ली
(ब्यूरो)। रेलवे अब यात्रियों को बोझिलमय यात्रा से मुक्त करने जा रहा है। वह राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी औऱ दुरंतो में आल इंडिया रेडियो के माध्यम से संगीतमय धुन सुनाने की तैयारी में है। इसके लिए उसने कवायद शुरू कर दी है आशा है कि जल्द ही इन ट्रेनों में मीठी संगीत आपको सुनाई देने लगेगी। सूत्रों ने बताया कि रेलवे की योजना है कि शास्त्रीय संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन भी किया जाए औऱ लोगों को क्षेत्रीयता का याद भी दिलाया जाए। रेलवे का सख्त निर्देश है कि जिस क्षेत्र से ट्रेन गुजर रही है उस इलाके का भी खास ध्यान रखा जाए जिससे लोगों को उस क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। id="toptextpromo">सूत्र
बता रहे है कि रेलवे इन गाडियों में उस्ताद बिस्मिल्ला खान, टीएन राजरत्नम् पिल्लई और पंडित पन्नालाल घोष जैसे महान संगीतकारों के वाद्यंत्रों की धुनें सुनाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रेलवे
के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने ऑल इंडिया रेडिया की लाइब्रेरी से कुछ चुनिंदा संगीत एवं धुनों को मांगा है। जिसमें उस्ताद बिस्मिल्ला खान का शहनाई वादन, उस्ताद अलाउद्दीन खान का सरोद वादन और द्वाराम वेंकटस्वामी नायडू के वायलिन पर आधारित दुर्लभ राग, टीएन राजरत्नम पिल्लई का नादस्वरम और टीआर महालिंगम एवं पन्नालाल घोष के बांसुरी वादन, उस्ताद अलमान जान का थिरकवा, डागर बंधुओं का ध्रुपद गायन, निखिल बनर्जी का सितार वादन एवं राधिका मोहन मित्रा एवं शरन रानी बाकलीवाल के सरोद वादन शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications