जैसे को तैसा, मनमोहन नहीं ओबामा हैं अंडरअचीवर: आउटलुक इंडिया
बात ज्यादा पुरानी नहीं है अभी कुछ ही दिन हुए हैं। अमेरिका की टाइम मैगजीन ने भारत के पीएम को अंडरअचीवर बताया था। जहाँ एक जिम्मेदार मैगजीन द्वारा प्रधानमंत्री कि की गयी आलोचना को भारत के तमाम राजनैतिक दलों ने अनुचित और ग़लत घटना करार दिया था। साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष ने ये भी कहा था कि अमेरिका और टाइम मैगजीन दोनों ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफ़ी मांगे। खैर इस बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जिससे अमेरिका और टाइम मैगजीन एक बार फिर से चर्चा में है।
भारत के प्रधानमंत्री पर करी गयी टिपण्णी पर भारत के ही एक मीडिया समूह ने टाइम मैगजीन को आड़े हाथों लेते हुए करार जवाब दिया है। अंग्रेजी की मशहूर वीकली मैगजीन आउटलुक ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने कवरपेज पर रखा है।

ज्ञात हो कि आउटलुक ने अपने कवरपेज पर ओबामा की तस्वीर को ठीक उसी अंदाज में रखा है जैसे टाइम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कि तस्वीर को रखा था। आउटलुक ने ओबामा को ‘द अंडरएचीवर' बताते हुए लिखा है कि ‘अमेरिकी को एक रिबूट की जरूरत है-उन्होंने बदलाव का वादा किया था। चार साल बीत गए, अब क्या उनकी शानदार व्याख्यान विद्या उन्हें दोबारा घर पहुंचा पाएगी?'
आपको बताते चलें कि आउटलुक के लिए यह कवर स्टोरी उनके रिपोर्टर प्रणय शर्मा, आशीष कुमारसेन और सीमा सिरोही ने की है। 30 जुलाई वाला यह अंक फिलहाल बाजार में नहीं है।
गौर करने वाली बात ये है कि यहाँ भारत में टाइम द्वारा पीएम पर अंडरअचीवर जैसा कमेन्ट सिर्फ एक कवर स्टोरी के तौर पर नहीं देखा जा रहा था। उस समय अगर राजनीतिक गलियारों से जुड़े बुद्धिजीवियों की माने तो टाइम मैगजीन द्वारा पीएम मनमोहन सिंह पर इस तरह का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की शह के बाद ही छापा गया था।
साथ ही उस समय देश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और विपक्ष दोनों ने ही इस पर प्रधानमंत्री का समर्थन किया था और कांग्रेस ने इसे मैगजीन का एक बचकाना फैसला करार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications