सीबीआई फर्जी पासपोर्ट मामले में बालकृष्ण को करेगी गिरफ्तार

गौरतलब है कि बालकृष्ण के खिलाफ देहरादून की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। सूत्रों ने बताया कि बालकृष्ण पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना पासपोर्ट बनवाया है। इस मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
हिरासत में लेने पहुंची सीबीआई को हरिद्वार में बालकृष्ण के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा रहा है। वे सीबीआई के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
हिरासत में लिए जाने के पहले बाबा के सहयोगी बालकृष्ण ने कहा कि यह सरकार की साजिश है। जो कोई भी इस व्यवस्था से लड़ने की कोशिश करेगा उसके साथ यही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी पहले से प्रायोजित है। सीबीआई के पास मेरी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी नहीं है। वहीं सीबीआई ने कहा है कि अभी हम उन्हें गिरफ्तार करने नहीं जा रहे हैं। संभव है कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications