अब डेरा प्रमुख पर 400 लोगों को नपुंसक बनाने का आरोप

इस संबंध में दाखिल एक याचिका पर वीरवार को हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, सिरसा व फतेहबाद के एसपी और सीबीआई को 10 अक्टूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फतेहबाद के हंस राज चौहान की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि डेरे के साधुओं को सपने दिखाए गए कि नपुंसक बनने के बाद डेराप्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के जरिए 'ईश्वर के दर्शन' होंगे।
इसी झांसे में आकर डेरे में रहने वाले लगभग 400 साधुओं ने अपना आपरेशन करवा लिया। वह भी उनमें से एक है। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इंसां ने बताया कि विरोधी डेरा के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं। हंसराज चौहान उर्फ हकीकी हंस डेरा का साधु रहा है, मगर 5 साल पहले वह डेरा छोड़ कर जा चुका है। याचिका में जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं।












Click it and Unblock the Notifications