मूक-बधिर दलित महिला को जिंदा जलाया

दम तोडऩे से पहले ओमी देवी ने इशारों में पुलिस को बताया कि उसे जलाने वाले युवकों की संख्या दो थी। बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे ओमी देवी शौच के लिए गांव के बाहर बणी गई थी। उसे शत-प्रतिशत जली हुई हालत में देखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि अस्पताल लाते समय ओमी ने इशारों में बताया कि उसे जिंदा जलाने वाले युवकों की संख्या दो थी।
ओमी देवी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखा गया है जहां शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि महिला के देवर राजेंद्र के बयान पर दो युवकों के खिलाफ फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि महिला को जलाने वाले आरोपियों का शीघ्र ही सुराग लगा लिया जाएगा और इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications