मुण्डका से बहादुरगढ़ तक मैट्रो का विस्तार

मंत्रिमण्डल की बैठक में हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की हाल ही में सुधारी गई साहा-शाहबाद सड़क पर टोल टैक्स संग्रहण का निर्णय लिया गया है। साहा-शाहबाद सड़क 17 किलोमीटर लम्बी है और इस पर 14.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। सामान से लदे ट्रकों या बिना लदे कैंटरस या मल्टी ऐक्सल वाहनों या डोजर्स तथा अर्थ मूवर्स से 200 रुपये प्रति ट्रीप वापसी यात्रा सहित का टोल लिया जाएगा।
राज्य कैरिज परमिट वाली बसों या मिनी बसों के मामले में वापसी यात्रा सहित एक ट्रीप के लिए 200 रुपये प्रति ट्रीप टोल टैक्स, 300 रुपये दैनिक पास के लिए और 6000 रुपये मासिक पास के लिए लिये जाएंगे। अनुबंध कैरिज परमिट वाली बसों या मिनी बसों के मामले में वापसी यात्रा सहित एक ट्रीप के लिए 200 रुपये लिये जाएंगे। मैक्सी कैबज के लिए टोल टैक्स वापसी यात्रा सहित 20 रुपये प्रति ट्रीप होगा। हल्के वाणिज्कि माल वाहन जैसे कि महिन्द्रा एवं टाटा पिकअप वैन या गैर-कृषि उत्पाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से वापसी यात्रा सहित 50 रुपये प्रति ट्रीप वसूल किये जाएंगे।
10 से अधिक टायरों वाले वाहनों को वापसी यात्रा सहित 300 रुपये प्रति ट्रीप का टोल टैक्स अदा करना होगा। रक्षा वाहनों, सभी राज्य सरकारों एवं भारत सरकार के अवाणिज्यिक वाहनों, पुलिस वाहनों, अग्निशमन वाहनों, एम्बुलैंस, अंतिम संस्कार वैन, दुपहिया वाहनों, मैक्सी कैबज के अलावा जीपों, कारों, कृषि प्रयोग के लिए जाने वाले ट्रैक्टरों तथा ट्रॉली सहित टै्रक्टरों को टोल टैक्स की अदायगी से छूट होगी।












Click it and Unblock the Notifications