गुड़गांव से गुजरात जा सकता है मारूति प्‍लांट

Maruti Suzuki bosses to shift Maruti operations to Gujarat from Gurgaon
गुडग़ांव। उपद्रव व आगजनी के बीच एक मैनेजर की जलने से हुई मौत के बाद अब अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुडग़ांव और मानेसर की अपनी औद्योगिक इकाइयों को गुजरात शिफ्ट करने की योजना बना रही है। इस मसले पर कंपनी गुजरात के मेहसाणा जिले में गुजरात की पहली ऑटो विनिर्माण सुविधा की स्थापना के लिए गुजरात सरकार के साथ राज्य सहायता समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। उधर, इसी साल अप्रैल में सीएम सिटी रोहतक आईएमटी में मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने 2400 करोड़ रुपए के निवेश की योजना पर अमल शुरू किया, लेकिन ताजा विवाद ने एक बार फिर कंपनी की भविष्य की योजनाओं और पलायन के कदमों की चर्चा शुरू कर दी है।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने मारुति सुजूकी को गुजरात आने का निमंत्रण भी दे रखा था। आखिरकार साल के अंदर ही इस योजना पर गुजरात सरकार और मारुति सुजूकी ने अमल कर दिया और कंपनी ने जून 2012 में मेहसाणा में दो इकाइयों की स्थापना को हरी झंडी दिखा दी। मारुति सुजूकी गुजरात में दो चरणों में तकरीबन चार हजार करोड़ से जयादा का निवेश करेगी। सरकार ने मारुति को छह सौ एकड़ जमीन दोनों इकाइयों के लिए उपलब्ध कराई है। इन दोनों इकाइयों की स्थापना के बाद 7.50 लाख वाहन का निर्माण प्रतिवर्ष होगा।

मारुति सुजूकी प्लांट में हुए श्रमिक व कंपनी प्रबंधन के बीच हुए हिंसक टकराव में घायल प्रबंधन के 79 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। श्रमिकों ने कंपनी के सभी महत्वपूर्ण रिकार्ड जला दिए हैं। इसमें कंप्यूटर, लैपटॉप और सीडी भी शामिल है। बिना रिकार्ड के उत्पादन का काम शुरू करने में प्रबंधन को काफी परेशानी होगी। इस स्थिति में उत्पादन शुरू करने में प्रबंधन को 15 दिन से अधिक समय लग सकता है। प्लांट में हुए विवाद के बाद अब सबकी नजर कंपनी प्रबंधन पर टिकी है कि आखिर वह किन शर्तों में प्लांट चलाना चाहेंगे।इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की गुप्त बैठक भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+