वुडलैंड के जीएम की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वुडलैंड के जीएम नितिन शर्मा की गाजियाबाद के पाश इलाका इंदिरापुरम में उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बादमाशों ने उनपर कुल 10 गोलियां दागीं। नितिन शर्मा की उम्र 36 वर्ष थी। वे अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके कार के पास दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें नितिन घायल हो गए।
उसके बाद उन्हें पास के ही शांति गोपाल अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्र बता रहे हैं कि कंपनी में कुछ दिनों पहले ही भारी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी हुई थी जिसका कारण नितिन को ही माना जा रहा था। इस घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि आपसी रंजिश को भी कुछ लोग इस घटना के पीछे देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications