राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी देंगी प्रणव मुखर्जी को समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव से ठीक दो दिन पहले ममता बनर्जी ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले उन्होंने बहुत की नाटकीय ढ़ग से प्रणव मुखर्जी के नाम का विरोध किया था। ममता ने मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर मनमोहन सिंह, एपीजे अब्दुल कलाम और सोमनाथ चटर्जी का नाम लिया था, लेकिन बाद में मुलायम सिंह पिछे हो गये।
कांग्रेस ने ममता को मनाने की कोशीश जारी रखी थी, लेकिन ममता के पास कोई दूसरा रास्ता भी तो नहीं था। अभी हाल में ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ममता से समर्थन के लिए अनुरोध किया था। यह घोषणा करते हुए ममता बनर्जी खुश नजर नहीं आयी। कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण ममता ने ऐसा किया।
ममता ने यह भी साफ कहा कि वह यूपीए में रहकर भी अपने विरोध जारी रखेंगी। उपराष्ट्रपति के चुनाव के बारे में पूछे जाने पर अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले है। उन्होंने कहा कि पार्टी अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications