कर्नाटक में भाजपा का महानाटक, अब सदानंद के पक्ष में 50 विधायक

वहीं दूसरी तरफ अबतक भाजपा विधायक दल की बैठक शुरु नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि अरुण जेटली गौड़ा को मनाकर विधायक दल की बैठक में कुछ में पहुंच जाएंगे। मालूम हो कि आज ही 11 बजे कर्नाटक बीजेपी की विधायक दल की बैठक होनी थी। इसमें औपचारिक तौर में जगदीश शेट्टर को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत किया जाना था लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया है।
बताते चलें कि जगदीश शेट्टार को अपना नेता चुनने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक अंतिम मिनट में विलम्ब का शिकार हो गई क्योंकि निवर्तमान मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा का खेमा अपनी मांगों को पूरा किए जाने पर अड़ गया। माना जाता है कि गौड़ा के वफादार मंत्री और विधायक उन्हें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर तथा केएस ईश्वरप्पा को उपमुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के रूप में गौड़ा के आवास पर मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मंत्रिमंडल में अपने खेमे को बराबर सीट दिए जाने और एक ही बार में शेट्टार मंत्रिमंडल का गठन किए जाने तथा मंत्रियों के नामों की घोषणा करने की भी मांग की।
पार्टी सूत्रों के अनुसार परिवहन एवं गृहमंत्री आर अशोक भी उप मुख्यमंत्री बनने के लिए जोरदार प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होने के लिए पहले से शहर में हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उप मुख्यमंत्री का पद सृजित करने के पक्ष में नहीं है। बीएस येदियुरप्पा के दबाव में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया था, ताकि राज्य इकाई में चल रहा विवाद खत्म हो सके।












Click it and Unblock the Notifications