दूसरे ग्रह का था रोजवेल में गिरा यान!

Roswell craft not came from foreign planet
दिल्ली (ब्यूरो)। रोजवेल का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कह कर सनसनी फैला दी है कि रोजवेल में गिरा यान दूसरे ग्रह का था। वह धरती का यान नहीं था। उसके मुताबिक वहां यूएफओ ही गिरा था।

यहां बता दे ज्यातर लोगों का मानना है कि रोजवेल में दूसरे ग्रह का एक यान गिरा था, जिसमें कई एलियन भी थे। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। सीआईए अधिकारी रह चुके चेस ब्रेंडन कहते हैं कि अमेरिकी रक्षा विभाग का एक गुप्त कमरा है जहां रोजवेल की सचाई छिपी हुई है। इससे जुड़ी चीजें वहां रखी गई हैं।

वह कहते हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूं को वह दूसरे ग्रह का यान था। हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) की एक गोपनीय फाइल सार्वजनिक की गई थी। जिसमें इस बात का खुलासा किया गया था कि अमेरिकी पुलिस तथा सेना के अधिकारियों ने ऊटा राज्य में 1949 में यूएफओ को नष्ट होते देखा था। एफबीआई के विशेष एजेंट ने 4 अप्रैल, 1949 को ब्यूरो के निदेशक एडगर हूवर को 'अत्यंत महत्वपूर्ण' केबल भेजा था।

दस्तावेज के मुताबिक सेना के जवान, पुलिसकर्मी और राजमार्ग गश्ती दल के सदस्यों ने यूएफओ देखा था। उन्होंने इसे साल्ट लेक सिटी के उत्तर में लोगान के पास पहाड़ों से टकराकर नष्ट होते हुए भी देखा था। तीनों ने सार्डिन दर्रे के पास पहाड़ से भी अधिक ऊंचाई पर चांदी जैसे रंग की वस्तु को दखा। इससे पहले लोगान में सितम्बर 1947 में यूएफओ नजर आने की जांच हुई थी।

बहुत से लोगों ने एफबीआई से कहा कि उन्होंने किसी चपटी गोल वस्तु को शहर में काफी तेज गति से उड़ते देखा था। एजेंट का कहना है कि उन्होंने न्यू मेक्सिको में रोजवेल के पास कुछ प्राणियों को उतरते देखा था। वे तश्तरी जैसे वाहन में आए थे। एजेंट के मुताबिक, ''उनका आकार गोल और बीच से उठा हुआ था। गोलाई का व्यास करीब 50 फीट था। इनमें से प्रत्येक तीन मानव शरीर के बराबर था। लेकिन उनकी ऊंचाई केवल तीन फीट थी। उनके शरीर पर धातु जैसे उम्दा किस्म के वस्त्र थे।''

अमेरिका में एक बड़ा वर्ग मानता है कि इन प्राणियों के शरीर के अवशेष मिले थे। अमेरिकी सेना और अधिकारियों ने उनका अंत्य-परीक्षण भी किया था, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इस पर पर्दा डाल दिया। यहां बता दें अज्ञात उड़ान वस्तु (यूएफओ) का पहली बार इस्तेमाल 1952 मे किया गया था संयुक्त राज्य वायु सेना ने यह शब्द खोजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+