फेसबुक और ट्वीटर पर पल-पल का मजा आपके लिए सजा

सोशल वेबसाइट से लोगों का सामाजिक दायरा तो बढ़ता है, लेकिन इसके साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी कमी आती है। सोशल साइट का ज्यादा उपयोग करने से लोग डिप्रेशन में चले जाते है। इसका उपयोग ज्यादा करने से लोगों का व्यवहार बहुत तेज बदलता है। लोगों के मन में तुलनात्मक छवी घर कर जाती है।
जब आपको सहयोगी के पोस्ट पर लाइक ज्यादा पड़ता है और आपको पोस्ट पर लाइक कम पड़ता है तो आप निराश हो जाते है। और धीरे-धीरे आपके अंदर हीन भावना घर करने लगती है। सर्वेक्षण में आधे लोगों ने कहा कि साइट्स पर ज्यादा समय बिताने के कारण उनका व्यवहार बदल गया है।
एक चौथाई लोगों ने कहा कि अगर उनकी साइट पर किसी से लड़ाई हो जाती है तो वे अपने आपको असहज महसूस करते है। इस सर्वेक्षण में 298 लोगों को शामिल किया गया है। 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि साइट्स का उपयोग करने से उनका व्यवहार नकारात्मक रहता है। 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब से साइट्स का उपयोग नहीं कर पाते तो उनको दुख होता है।












Click it and Unblock the Notifications