शादी के तुरंत बाद दूल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

यह घटना फ्रांस के एक चर्च की है। जहां चर्च में शादी के कुछ मिनटों बाद ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। शादी के बाद जब दुल्हा- दुल्हन का फोटों सेशन चल रहा था तभी दुल्हन को पेट में दर्द शुरू हो गयी। दुल्हें ने फोन कर तुरंत मेडिकल एमरजेंसी सर्विसेज को वहां बुलाया। उसने बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
वहां के मेयर ने कहा कि नवजात शिशु की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गये। शादी के तुरंत बाद दुल्हा बाप बना और दुल्हन बनी मां। डॉक्टरों ने इस महिला के प्रसव की तारीख चौदह जुलाई बताई थी, लेकिन शादी के दिन ही महिला को बच्चा हो गया। जिसके कारण पहले तो शादी समारोह का रद्द करने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में शादी भी हुई और बच्चा भी।












Click it and Unblock the Notifications