राष्‍ट्रपति चुनाव में प्रणव मुखर्जी को ममता का समर्थन मिलने की उम्मीद

Pranab Mukherjee and Mamata Banerjee
देहरादून। संप्रग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी ने आज आशा जताई कि तृणमूल कांग्रेस उनके पक्ष में सकारात्मक कदम उठाएगी। मुखर्जी ने संवाददाताओं को बताया, ममता बनर्जी ने कहा है कि वह चुनाव से तीन-चार दिन पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन के मुद्दे पर कोई फैसला करेंगी। मुझे आशा है कि वह मेरे पक्ष में कोई फैसला करेंगी। वह 19 जुलाई के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत समर्थन जुटाने को लेकर यहां एक दिन की यात्रा पर आए हैं।

इससे पहले, कल मुखर्जी अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में थे, जहां उन्होंने अपना चुनाव प्रचार किया। वहां उनका ममता से कोई संपर्क नहीं हुआ, लेकिन मुखर्जी ने कहा कि वह (ममता) जब तैयार हो जाएंगी, तब वह उनसे बातचीत करेंगे। यह पूछे जाने पर कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी पीए संगमा की उम्मीदवारी को किस तरह आंकते हैं, इस पर मुखर्जी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। केंद्र में नये वित्त मंत्री की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस मुद्दे पर फैसला करेंगे।

मुखर्जी ने कहा कि वह इस वक्त कोई सनसनीखेज या औपचारिक खबर नहीं देंगे क्योंकि वह वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने कहा, आज मैं नहीं बोल सकता क्योंकि मेरा कई पार्टियों ने समर्थन किया है और मैं वित्त मंत्री के पद से पहले ही इस्तीफा दे चुका हूं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन के पांच दशक के सक्रिय राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हैं मीडिया से काफी सहयोग मिला है। इससे पहले मुखर्जी ने समर्थन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद और विधायक सहित प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुखर्जी ने राज्य में कांग्रेस नीत सरकार के सहयोगी दल बसपा और यूकेडी के नेताओं से भी मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+