पेशाब पिलाने के मामले पर बाल अधिकार आयोग भी आगे आया

दिल्ली (ब्यूरो)। विश्व भारती विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले पाथा भवन स्कूल में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को पेशाब पिलाने की घटना को प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने गंभीरता से लिया है। साथ ही बाल अधिकार आयोग भी इस मामले में आगे आ गया है।

पीएमओ ने विश्वविद्यालय के कुलपति से इस बाबत रिपोर्ट तलब की है। पीएमओ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के जरिए रिपोर्ट मांगी है कि इस पूरे प्रकरण को सिलसिलेवार ढंग से बताया जाय।
आपको बता दें कि पाथा स्कूल में एक छात्रा पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की छात्रा ने उसी रात सोते समय अपना बिस्तर गीला कर दिया था और इसी बात से खफा हॉस्टल की वार्डन द्वारा सजा के रूप में छात्रा को उसका पेशाब पिलाया गया। हालांकि वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है पर इसे लेकर पीएमओ खासा खफा है। माना जा रहा है कि इस मामले में कुलपति की कुर्सी भी जा सकती है।

बाल आयोग ने मामले को गंभीर माना

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस घटना को 'बर्बर' करार दिया है। आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि वह 10 दिन के भीतर इस घटना पर कार्रवाई करे। आयोग ने पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा सचिव और विश्वभारती को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। पत्र में संबंधित अधिकारियों से कहा कि रिपोर्ट में जांच का विवरण और दोषी पाए जाने पर वार्डन के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा गया है।

बाल आयोग के सदस्य सचिव लव वर्मा द्वारा लिखे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि पीड़ित छात्रा को राज्य सरकार के खर्चे पर तत्काल काउंसिलिंग मुहैया कराई जाए। आयोग की प्रमुख शांता सिन्हा ने कहा, "यह पूरी तरह से बर्बर है। यहां तक कि कोई जानवर भी ऐसा नहीं कर सकता। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषी जल्द से जल्द दंडित हो।" विश्वभारती की छात्रा रह चुकी हैं महाश्वेता देवी

कोलकाता में मैगसेसे पुरस्कार विजेता लेखिका महाश्वेता देवी ने कहा, "यह घटना हम सभी के लिए शर्मनाक है। मैं सोच भी नहीं सकती कि इस तरह की घटना विश्व भारती में हो सकती है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हो उसे सजा दी जानी चाहिए।" महाश्वेता स्वयं विश्व भारती की छात्रा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+