छात्रा को पेशाब पिलाने वाली वॉर्डन के खिलाफ प्रधानमंत्री लेंगे ऐक्‍शन

Prime Minister of India Manmohan Singh
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से शांतिनिकेतन के विश्व भारती में पांचवी कक्षा की एक छात्रा को पेशाब पीने के लिए कथित तौर पर बाध्य करने संबंधी मामले में रिपोर्ट मांगी है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने मानव संसाधन विकास मंत्री से रिपोर्ट मांगी है। यह घटना विश्व भारती विश्वविद्यालय के एक स्कूल में हुई। विश्व भारती विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और प्रधानमंत्री इसके कुलाधिपति हैं।

छात्रावास की वार्डन ने छात्रा द्वारा बिस्तर पर पेशाब करने पर उसे सजा के तौर पर कथित रूप से पेशाब पीने के लिए बाध्य किया था। वार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे निलंबित भी कर दिया गया है।

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने और दस दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+