मुंबई के पास वसाई में बम धमाका, 4 महिलाएं जख्मी
मुंबई।
मुंबई और थाणे के बीच स्थित वसई इलाके में आज सुबह 7 बजे एक बम धमाका हुआ। धमाके में चार महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गईं हैं जिन्हें इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। धमाका सड़क पर हुआ था जिससे आस-पास बारूद फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु की तो पता चला कि काफी देर से यहां प्लास्टिक में लिपटा हुआ कोई चीज पड़ा हुआ था जिसमें धमाका हो गया। id="toptextpromo">पुलिस
फिलहाल इसे आतंकी साजिश नहीं मान रही है और मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क के किनारे कचरे में धमाका हुआ जिससे वहां मौजूद चार महिलाएं जख्मी हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि एक महिला के कमरे में गंभीर चोट आई है। वहीं पुलिस ने आसपास के इलाकों को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मालूम
हो कि बीते कुछ दिन पहले ही मुंबई के पॉश इलाके में एक मॉल के सामने बम मिलने से दहशत फैल गई थी। हालांकि जांच में यह पाया गया था कि वह नकली बम है जो फिल्मों की शुटिंग के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। घायल महिलाओं में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। धमाकें के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि धमाका तीन बार हुआ था।











Click it and Unblock the Notifications